कालांतर में कुछ क्षत्रिरूय स्वेच्छाचारी हो गए। उन्होंने धार्मिक कृत्य करना और ऋषियों के परामर्श के अनुसार चलना छोड़ दिया। ऐसे क्षत्रियों की कई जातियॉं, जिनमें मनुस्मृति के अनुसार चोल, द्रविड़, यवन (ग्रीक), कांबोज ( आधुनिक कंबोडिया निवासी), शक, चीन, किरात ( गिरिवासी) और खस ( असम पहाडियों के निवासी) भी हैं, संसार में ‘वृषल’ ( शूद्र) के समान हो गए। बाकी क्षत्रिय भी प्राण के स्थान पर अत्याचार करने लगे। तब परशुराम का अवतार हुआ। उन्होंने इक्कीस बार पृथ्वी नि:क्षत्रिय की। पर कहते हैं, हर बार कहीं-न-कहीं बीज रह गया। उनसे पुन: वैसे ही लोग उत्पन्न हुए। हर बार परशुराम ने अत्याचारियों को मारकर समाज की रक्षा की।
परशुराम का स्थान है ‘गोमांतक’ (आधुनिक गोवा)। किंवदंती में कहा गया कि परशुराम ने अपने फरसे द्वारा सागर से यह सुंदर वनस्थली प्राप्त की। आज प्राचीनता का स्मरण दिलाते कुछ प्रस्तरयुगीन फलक वहॉं के पुरातत्व संग्रहालय में रखे हैं। परशुराम के अवतारी कार्य के अवशिष्ट चिन्ह क्रूर पुर्तगाली नृशंस अत्याचारियों ने मिटा दिए हैं। उनका स्थान ले लिया है ईसाई अंधविश्वासों, टोटकों और अवशेषों ने, जिनके बचाने की दुहाई मानवता के नाम पर दी जाती है । केवल एक ‘मंगेश’ का मंदिर पुर्तगाली मजहबी उन्माद से उस प्रदेश में बच सका। उनकी दानवता तथा नृशंस अत्याचारों की एक झलक हमें वीर सावरकर लिखित खंड-काव्य ‘गोमांतक’ में मिलती है।
यदि वामन समाज की शिशु अवस्था का प्रतीक है तो परशुराम किशोरावस्था का। इस अवस्था में मन के अंदर अत्याचार के विरूद्ध स्वाभाविक रोष रहता है। शक्ति के मद में जो दुराचारी बने, उनसे परशुराम ने समाज को उबारा। यह सभ्यता की एक प्रक्रिया है। पर इस प्रक्रिया से जब समाज दुर्बल हो गया और क्षात्र शक्ति की पुन: आवश्यकता प्रतीत हुई तब एक बालक के मुख से परशुराम को चुनौती मिली। जनकपुरी में सीता स्वयंवर के अवसर पर लक्ष्मण ने दर्प भरी वाणी में परशुराम से कहा, ‘इहॉं कुम्हड़बतिया कोउ नाहीं, जे तरजनी देखि मरि जाहीं।‘ राम ने परशुराम का तेज हर लिया। मानो कहा कि उनका अवतारी कार्य समाप्त हो गया। एक नए अवतार का उदय हुआ। इस प्रकार परशुराम, किशोरावस्था के समाज की, अत्याचारी के दमन और सभ्य बनाने तथा व्यवस्था लागू करने की प्रक्रिया सहस्त्राब्दियों तक चली।
परशुराम जी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 18 अगस्त 2010
अजर-अमर परशुराम
अनिरुद्ध जोशी 'शतायु'
अश्वत्थामा बलिव्र्यासो हनुमांश्च विभीषण:
कृप: परशुरामश्च सप्तैते चिरजीविन:।। - श्रीमद्भागवत महापुराण
अश्वत्थामा, हनुमान और विभीषण की भाँति परशुराम भी चिरजीवी हैं। भगवान परशुराम तभी तो राम के काल में भी थे और कृष्ण के काल में भी उनके होने की चर्चा होती है। कल्प के अंत तक वे धरती पर ही तपस्यारत रहेंगे।
विष्णु के छठे 'आवेश अवतार' परशुराम का जन्म वैशाख शुक्ल पक्ष की तीसरी तिथि अर्थात तृतीया को रात्रि के प्रथम प्रहर में भृगु ऋषि के कुल में हुआ था। उनकी माता का नाम रेणुका और पिता ऋषि जमदग्नि थे। परशुराम शंकर भगवान के परम भक्त थे। उनका वास्तविक नाम राम था किंतु परशु धारण करने से परशुराम कहा जाने लगे। भगवान शिव से उन्होंने एक अमोघास्त्र प्राप्त किया था जो परशु नाम से प्रसिद्ध है।
शिक्षा-दीक्षा-शक्ति : परशुराम योग, वेद और नीति में पारंगत थे। ब्रह्मास्त्र समेत विभिन्न दिव्यास्त्रों के संचालन में भी वे पारंगत थे। उन्होंने महर्षि विश्वामित्र एवं ऋचीक के आश्रम में शिक्षा प्राप्त की। कठिन तप से प्रसन्न हो भगवान विष्णु ने उन्हें कल्प के अंत तक तपस्यारत भूलोक पर रहने का वर दिया।
सहस्रबाहु से युद्ध : परशुराम राम के समय से हैं। उस काल में हैहयवंशीय क्षत्रिय राजाओं का अत्याचार था। राजा सहस्रबाहु अर्जुन आश्रमों के ऋषियों को सताया करता था। परशुराम ने उक्त राजा सहस्रबाहु का महिष्मती में वध कर ऋषियों को भयमुक्त किया।
सहस्रबाहु के पुत्रों ने कामधेनु गाय को लेने तथा परशुराम से बदला लेने की भावना से परशुराम के पिता का वध कर दिया। जब इस बात का परशुराम को पता चला तो क्रोधवश उन्होंने हैहयवंशीय क्षत्रियों की वंश-बेल का 21 बार विनाश किया।
पितृभक्त परशुराम : पुराणों में उल्लेख मिलता है कि परशुराम की माता रेणुका से अनजाने में कोई अपराध हो गया था। पिता जमदग्नि उक्त अपराध से अत्यंत क्रोधित हुए तथा अपने पुत्रों को आज्ञा दी कि रेणुका का सिर काट डालो। स्नेहवश पुत्र ऐसा न कर सके लेकिन परशुराम ने माता तथा भाइयों का सिर पिताश्री की आज्ञानुसार काट डाला।
पिता इस पितृभक्ति से प्रसन्न हुए। उन्होंने परशुराम से वर माँगने को कहा। परशुराम ने कहा कि पिताश्री मेरी माता तथा भाई पुनः जीवित हो उठें तथा उन्हें मेरे द्वारा वध किए जाने की स्मृति न रहे और मैं निष्पाप होऊँ- मैं ऐसा वर चाहता हूँ। पिता जमदग्नि ने तथास्तु कहा।
परशुराम की लीला : जब एक बार गणेशजी ने परशुराम को शिव दर्शन से रोक लिया तो, रुष्ट परशुराम ने उन पर परशु प्रहार कर दिया, जिससे गणेश का एक दाँत नष्ट हो गया और वे एकदंत कहलाए। जनक, दशरथ आदि राजाओं का उन्होंने समुचित सम्मान किया। सीता स्वयंवर में श्रीराम का अभिनंदन किया। कौरव-सभा में कृष्ण का समर्थन किया। असत्य वाचन करने के दंड स्वरूप कर्ण को सारी विद्या विस्मृत हो जाने का श्राप दिया था। उन्होंने भीष्म, द्रोण व कर्ण को शस्त्रविद्या प्रदान की थी। इस तरह परशुराम के अनेक किस्से हैं।
परशुराम का धनुष : पौराणिक कथा में वर्णित है कि महेंद्रगिरि पर्वत भगवान परशुराम की तप की जगह थी। और अंतत: वह उसी पर्वत पर कल्पांत तक के लिए तपस्यारत होने के लिए चले गए थे। कुछ समय पूर्व भिलाई में स्थित इस पर्वत पर से पुरातत्व विभाग को नब्बे किलो वजन का एक धनुष मिला है इसलिए माना जा रहा है कि इतना वजनी धनुष शायद परशुराम का ही हो।

रोहिणी नक्षत्र में जन्मे थे परशुराम
रोहिणी नक्षत्र में जन्मे थे परशुराम
वेब दुनिया पर अरविन्द शुक्ला का यह आरटिकल पडा .....आप भी देखे
उत्तरप्रदेश के शाहजहाँपुर जनपद से लगभग 30 किमी दूर शाहजहाँपुर- फर्रूखाबाद रोड़ पर तहसील जलालाबाद में भगवान परशुराम की जन्मस्थली बताई जाती है। इस स्थान को हजारों वर्षों से लोग खेड़ा परशुरामपुरी कहते आए हैं। मुगलकाल में रूहेला सरदार नजीब खाँ के पुत्र रहमत खॉ ने इसका नाम बदलकर अपने मझले पुत्र जलालुद्दीन के नाम पर जलालाबाद कर दिया था। किन्तु अनेक स्थानों पर अभी भी परशुरामपुरी लिखा हुआ है। लोगों की दृढ़ धारणा है कि परशुराम यहीं पर जन्मे थे। स्थानीय कांग्रेसी सांसद एवं वर्तमान में केन्द्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने बाकायदा केन्द्रीय पर्यटन मंत्री को पत्र लिखकर इस मंदिर को पर्यटन स्थल घोषित करने की माँग की है।
फोटो गैलरी देखने के लिए क्लिक करें-
स्थानीय लोगों की राज्य सरकार से माँग है कि परशुराम जन्मस्थली के इस परशुराम मंदिर को पर्यटन स्थल घोषित कर इसका विकास किया जाए। इधर उत्तर प्रदेश की राजनीति में भगवान परशुराम महत्वपूर्ण हो चले हैं। परशुराम ब्राह्मणों के स्वाभिमान और गौरव के प्रतीक बन गए हैं। सोशल इंजीनियरिंग के चलते सत्ता हथियाने के लिए ब्राह्मणों का सहयोग पाने के लिए सभी दल उनको लुभा रहे हैं।
ब्राह्मणों ने भी इधर तेजी से भगवान परशुराम को भगवान का दर्जा दे उनकी पूजा-आराधना शुरू कर दी है और इसी के चलते वे अपने आराध्य देव भगवान परशुराम की जन्मस्थली जलालाबाद में स्थित परशुराम के मंदिर का जीर्णोद्धार कर विशाल मंदिर बनाने का संकल्प ले रहे हैं। इसी बहाने ब्राह्मणों ने अपने समाज को एक रखने की ठानी है।
उत्तरप्रदेश के शाहजहाँपुर जनपद से लगभग 30 किमी दूर शाहजहाँपुर- फर्रूखाबाद रोड़ पर तहसील जलालाबाद में भगवान परशुराम की जन्मस्थली बताई जाती है। इस स्थान को हजारों वर्षों से लोग खेड़ा परशुरामपुरी कहते आए हैं।
गत एक फरवरी को ब्राह्मण समाज एकता संघर्ष समिति के द्वारा भगवान परशुराम की जन्मस्थली के जलालाबाद में स्थित परशुराम मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए भूमि पूजन व शिलादान का आयोजन किया गया। इस आयोजन में नैमिष व्यास पीठाधीश्वर जगदाचार्य श्री स्वामी उपेन्द्रानन्द सरस्वती जी महाराज तथा ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरू शंकराचार्य श्रीमद् स्वामी वासुदेवानन्द सरस्वती जी महाराज पधारे।
जिस स्थान पर आज परशुरामपुरी स्थित है त्रेतायुग में वह क्षेत्र कान्यकुन्ज राज्य में था। रूहेला सरदार नजीब खॉ के पुत्र हाफिज खाँ ने इस क्षेत्र में एक किला बनवाया था। आज उसी किले के अवशेष पर तहसील का भवन बना हुआ है। उसने अपने मझले पुत्र जलालुद्दीन का विवाह वहाँ आकर बस जाने वाले अफगान कबीले में किया था और यह इलाका अपनी पुत्रवधू को मेहर मे दिया था तभी से इस नगर का नाम परशुरामपुरी से बदलकर जलालाबाद रखा गया था।
परशुरामपुरी जलालाबाद में भगवान परशुराम का अति प्राचीन मंदिर है। मंदिर के मध्य में शिवलिंग है। सामने भगवान परशुराम की प्राचीन मूर्ति है। ऐसा विश्वास किया जाता है कि भगवान परशुराम के हाथों से यहाँ शिवलिंग की स्थापना की गई थी जिस पर बाद में भक्तों ने मंदिर का निर्माण कराया होगा।
WD
परशुरामपुरी में मंदिर लगभग 20 फुट ऊँचे स्थान पर बना है। मंदिर की ऊँचाई इसकी अति प्राचीनता का प्रमाण है। यवनों के द्वारा परशुराम मंदिर अनेक बार तोड़ा गया तथा परशुराम के भक्तों द्वारा पुनः उसका जीर्णोद्धार कराया गया। जीर्णोद्धार के समय मलबे के नीचे से परशुराम से संबंधित अनेक प्राचीन वस्तुएँ उपलब्ध हुईं। एक बार मंदिर के मलबे के नीचे से लगभग 8 फीट ऊँचा और ढाई फीट फलक का परशु निकला था। प्राचीन परशु अब नहीं है किन्तु उसी आकार का परशु मंदिर पर लगा है जो आज भी मंदिर द्वार के दाईं ओर लगा है।
कहा जाता है कि सतयुग के अन्त में परशुराम जी का अवतरण यही हुआ है बैसाख शुक्ल पक्ष अक्षय तृतीया बुधवार रोहिणी नक्षत्र सायंकाल तुला लग्न में परशुराम का इसी क्षेत्र में जन्म हुआ था। उनके बाबा ऋचीक मुनि की तपःस्थली यही थी, पिता जमदग्नि का जन्म भी यहीं होना बताया जाता है। जमदग्नि के नाना राजा गाधि का राज्य भी यही था उनका किला आज भी प्रसिद्ध है। परशुराम की माता रेणुका दक्षिण देश की राजकुमारी थीं।
आज भी परशुराम मंदिर के पश्चिमी भाग में दाक्षायणी या ढकियाइन का मन्दिर है जो रेणुका के रहने का स्थान बताया जाता है। परशुराम अपने पिता के लिए रामगंगा लाए थे उसका अंश आज भी जिगदिनी नाम की झील जमदग्नि का स्मरण दिलाती है।
त्रेतायुग में आतंकी राजाओं का परशुराम ने विनाश किया था और तपस्वी ऋषि-मुनियों की सुरक्षा की तथा ताल खुदवाए। परशुराम द्वारा खोदे गए ताल प्रायः धनुषाकार हैं तथा रामताल के नाम से प्रसिद्ध है। परशुराम मंदिर के सम्मुख आज भी रामताल है।
जनश्रुति और प्रमाणों से यह सिद्ध होता है कि भगवान परशुराम की जन्मभूमि यही रही होगी। यहाँ से पश्चिम दिशा में कटका-कटकिया आज भी कंटकपुरी की याद दिलाते हैं। जहाँ परशुराम ने सहस्रबाहु की सेना और उनके पुत्रों को अपने फरसे से काटा था। उसमें हयहयवंशी आतंकी क्षत्रिय पश्चिमी जंगलों में निवास करते थे।
ब्राह्मणों को कष्ट पहुँचाने वाले दस्यु रूप में रहते थे। परशुराम ने उन्हें नष्ट कर उनके स्थानों को खंडहर बना दिया जो आज भी खंडहर के नाम से प्रसिद्ध है। जनश्रुति के अनुसार खंडहर वाउनी कहलाती है। इसके अलावा दिउरा, जमुनिया, उबरिया आदि स्थान भी परशुरामजी से संबंधित बताए जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सभी पीठों के शंकराचार्य इस मंदिर पर आ चुके है। करपात्री जी महाराज अपने पर्यटन स्थलों में इसे प्रधानता देते थे।
परशुराम के मंदिर में सभी श्रद्धालुओं की मनोकामनाएँ पूरी होती हैं। नगर के नव विवाहित वर-वधू सर्वप्रथम इसी मंदिर में आशीर्वाद लेने आते हैं। दूर-दूर से मुण्डन, अन्नप्राशन, करधनी धारण आदि संस्कार कराने मंदिर पर ही लोग आते है। वर्तमान में इस मंदिर के महंत सत्यदेव पाण्डेय है जिनके कार्यकाल में मंदिर का विकास हुआ नये भवन बने, नवदुर्गा की स्थापना और चौबीस अवतारों की प्रतिष्ठा की गई।
भारतीय वांगमय में उसके रचयिताओं ने अपने तथा अपने ग्रंथों के ऐतिहासिक नायकों की जन्मतिथि और जन्मस्थान का कोई स्पष्ट और विस्तार से उल्लेख नहीं किया है। ऋषि मुनियों के जन्मस्थान और निवास स्थान स्थित दूसरी है। बहुत कम ऋषि मुनि ऐसे थे जिनकी एक या दो पीढियाँ किसी निश्चित स्थान पर निवास करती थी। अधिकांश ऋषि मुनि मानव कल्याण के लिए उपदेश प्रचार के लिए जगह-जगह भ्रमण करते थे और आवश्यकतानुसार आश्रम बनाकर निवास करते थे। इसीलिए वाल्मीकि, विश्वामित्र, अगस्त आदि ऋषियों के आश्रम देश के भिन्न-भिन्न स्थानों में पाए जाते हैं।
भगवान परशुराम के पूर्वज भार्गव ऋषिगण भृगु, शुक्राचार्य, च्यवन, दधीचि, मार्कण्डेय आदि भ्रमणशील थे। छठे अवतार परशुराम के पिता जमदग्नि के आश्रम देश के कोने-कोने में मिलते हैं। महर्षि जमदग्नि और परशुराम के अनेक प्रमुख स्थानों को भगवान परशुराम के जन्मस्थान से जोड़ा जाता है।
भगवान परशुराम के जन्मस्थान को लेकर कई स्थानों पर दावा किया जाता है। जिनमें उत्तर प्रदेश के जनपद गाजीपुर में जमनिया, जनपद मेरठ के पुरा महादेव परशुरामेश्वर, वाराणसी जनपद के भार्गवपुर व जलालाबाद शाहजहाँपुर, राजस्थान के जनपद चित्तौड़ स्थित मातृकुंडिया, हिमाचल प्रदेश के जनपद ददाहु के रेणुका तीर्थ तथा मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर स्थित जानापाव को परशुराम जन्मस्थली होने का दावा किया जाता है।
फिलहाल उत्तर प्रदेश के ब्राह्मण शाहजहाँपुर जनपद के जलालाबाद स्थित परशुराम मंदिर को ही भगवान परशुराम का जन्मस्थली घोषित करने के लिए सामाजिक व राजनीतिक प्रयास कर रहे हैं
षत्रियों के संहार करने की शपथ
पूर्वकाल में कन्नौज नामक नगर में गाधि नामक राजा राज्य करते थे। उनकी सत्यवती नाम की एक अत्यन्त रूपवती कन्या थी। राजा गाधि ने सत्यवती का विवाह भृगुनन्दन ऋषीक के साथ कर दिया। सत्यवती के विवाह के पश्चात् वहाँ भृगु जी ने आकर अपने पुत्रवधू को आशीर्वाद दिया और उससे वर माँगने के लिये कहा। इस पर सत्यवती ने श्वसुर को प्रसन्न देखकर उनसे अपनी माता के लिये एक पुत्र की याचना की। सत्यवती की याचना पर भृगु ऋषि ने उसे दो चरु पात्र देते हुये कहा कि जब तुम और तुम्हारी माता ऋतु स्नान कर चुकी हो तब तुम्हारी माँ पुत्र की इच्छा लेकर पीपल का आलिंगन करें और तुम उसी कामना को लेकर गूलर का आलिंगन करना।
फिर मेरे द्वारा दिये गये इन चरुओं का सावधानी के साथ अलग अलग सेवन कर लेना। "इधर जब सत्यवती की माँ ने देखा कि भृगु जी ने अपने पुत्रवधू को उत्तम सन्तान होने का चरु दिया है तो अपने चरु को अपनी पुत्री के चरु के साथ बदल दिया। इस प्रकार सत्यवती ने अपनी माता वाले चरु का सेवन कर लिया। योगशक्ति से भृगु जी को इस बात का ज्ञान हो गया और वे अपनी पुत्रवधू के पास आकर बोले कि पुत्री! तुम्हारी माता ने तुम्हारे साथ छल करके तुम्हारे चरु का सेवन कर लिया है।
इसलिये अब तुम्हारी सन्तान ब्राह्मण होते हुये भी क्षत्रिय जैसा आचरण करेगी और तुम्हारी माता की सन्तान क्षत्रिय होकर भी ब्राह्मण जैसा आचरण करेगा। इस पर सत्यवती ने भृगु जी से विनती की कि आप आशीर्वाद दें कि मेरा पुत्र ब्राह्मण का ही आचरण करे, भले ही मेरा पौत्र क्षत्रिय जैसा आचरण करे। भृगु जी ने प्रसन्न होकर उसकी विनती स्वीकार कर ली।
"समय आने पर सत्यवती के गर्भ से जमदग्नि का जन्म हुआ। जमदग्नि अत्यन्त तेजस्वी थे। बड़े होने पर उनका विवाह प्रसेनजित की कन्या रेणुका से हुआ। रेणुका से उनके पाँच पुत्र हुये जिनके नाम थे रुक्मवान, सुखेण, वसु, विश्वानस और परशुराम। एक बार रेणुका सरितास्नान के लिये गई। दैवयोग से चित्ररथ भी वहाँ पर जल-क्रीड़ा कर रहा था। चित्ररथ को देख कर रेणुका का चित्त चंचल हो उठा। इधर जमदग्नि को अपने दिव्य ज्ञान से इस बात का पता चल गया। इससे क्रोधित होकर उन्होंने बारी-बारी से अपने पुत्रों को अपनी माँ का वध कर देने की आज्ञा दी।
रुक्मवान, सुखेण, वसु और विश्वानस ने माता के मोहवश अपने पिता की आज्ञा नहीं मानी, किन्तु परशुराम ने पिता की आज्ञा मानते हुये अपनी माँ का सिर काट डाला। अपनी आज्ञा की अवहेलना से क्रोधित होकर जमदग्नि ने अपने चारों पुत्रों को जड़ हो जाने का शाप दे दिया और परशुराम से प्रसन्न होकर वर माँगने के लिये कहा।
इस पर परशुराम बोले कि हे पिताजी! मेरी माता जीवित हो जाये और उन्हें अपने मरने की घटना का स्मरण न रहे। परशुराम जी ने यह वर भी माँगा कि मेरे अन्य चारों भाई भी पुनः चेतन हो जायें और मैं युद्ध में किसी से परास्त न होता हुआ दीर्घजीवी रहूँ। जमदग्नि जी ने परशुराम को उनके माँगे वर दे दिये। "इस घटना के कुछ काल पश्चात् एक दिन जमदग्नि ऋषि के आश्रम में कार्त्तवीर्य अर्जुन आये।
जमदग्नि मुनि ने कामधेनु गौ की सहायता से कार्त्तवीर्य अर्जुन का बहुत आदर सत्कार किया। कामधेनु गौ की विशेषतायें देखकर कार्त्तवीर्य अर्जुन ने जमदग्नि से कामधेनु गौ की माँग की किन्तु जमदग्नि ने उन्हें कामधेनु गौ को देना स्वीकार नहीं किया। इस पर कार्त्तवीर्य अर्जुन ने क्रोध में आकर जमदग्नि ऋषि का वध कर दिया और कामधेनु गौ को अपने साथ ले जाने लगा। किन्तु कामधेनु गौ तत्काल कार्त्तवीर्य अर्जुन के हाथ से छूट कर स्वर्ग चली गई और कार्त्तवीर्य अर्जुन को बिना कामधेनु गौ के वापस लौटना पड़ा। "उपरोक्त घटना के समय वहाँ पर परशुराम उपस्थित नहीं थे।
जब परशुराम वहाँ आये तो उनकी माता छाती पीट-पीट कर विलाप कर रही थीं। अपने पिता के आश्रम की दुर्दशा देखकर और अपनी माता के दुःख भरे विलाप सुन कर परशुराम जी ने इस पृथ्वी पर से क्षत्रियों के संहार करने की शपथ ले ली। पिता का अन्तिम संस्कार करने के पश्चात् परशुराम ने कार्त्तवीर्य अर्जुन से युद्ध करके उसका वध कर दिया। इसके बाद उन्होंने इस पृथ्वी को इक्कीस बार क्षत्रियों से रहित कर दिया और उनके रक्त से समन्तपंचक क्षेत्र में पाँच सरोवर भर दिये। अन्त में महर्षि ऋचीक ने प्रकट होकर परशुराम को ऐसा घोर कृत्य करने से रोक दिया। अब परशुराम ब्राह्मणों को सारी पृथ्वी का दान कर महेन्द्र पर्वत पर तप करने हेतु चले आये हैं
परशुराम
परशुराम रामायण काल के मुनी थे। भृगुश्रेष्ठ महर्षि जमदग्नि द्वारा संपन्न पुत्रेष्टि-यज्ञ से प्रसन्न देवराज इंद्र के वरदान स्वरूप पत्नी रेणुका के गर्भ से वैशाख शुक्ल तृतीया को विश्ववंद्य महाबाहु परशुरामजी का जन्म हुआ। वे भगवान विष्णु के आवेशावतार थे। पितामह भृगु द्वारा संपन्न नामकरण-संस्कार के अनन्तर राम, किंतु जमदग्निका पुत्र होने के कारण जामदग्न्य और शिवजी द्वारा प्रदत्त परशु धारण किए रहने के कारण परशुराम कहलाए। आरंभिक शिक्षा महर्षि विश्वामित्र एवं ऋचीकके आश्रम में प्राप्त होने के साथ ही महर्षि ऋचीक से सारंग नामक दिव्य वैष्णव धनुष और ब्रह्मर्षि कश्यपजीसे विधिवत अविनाशी वैष्णव-मंत्र प्राप्त हुआ। तदनंतर कैलाश गिरिश्रृंगस्थित भगवान शंकर के आश्रम में विद्या प्राप्त कर विशिष्ट दिव्यास्त्र विद्युदभि नामक परशु प्राप्त किया। शिवजी से उन्हें श्रीकृष्ण का त्रैलोक्यविजय कवच, स्तवराज स्तोत्र एवं मंत्र कल्पतरूभी प्राप्त हुए। चक्रतीर्थ में किए कठिन तप से प्रसन्न हो भगवान विष्णु ने उन्हें त्रेता में रामावतार होने पर तेजोहरण के उपरांत कल्पान्त पर्यंत तपस्यारत भूलोक पर रहने का वर दिया।
वे शस्त्रविद्या के महान गुरु थे। उन्होंने भीष्म, द्रोण व कर्ण को शस्त्रविद्या प्रदान की थी। उन्होंने एकादश छन्दयुक्त शिव पंचत्वारिंशनाम स्तोत्रम्भी लिखा। इच्छित फल-प्रदाता परशुराम गायत्री है-ॐ जामदग्न्याय्विद्महेमहावीराय्धीमहि,तन्नोपरशुराम: प्रचोदयात। वे पुरुषों के लिए आजीवन एक पत्नी-व्रत के पक्षधर थे। उन्होंने अत्रि-पत्नी अनसूया,अगस्त्य-पत्नी लोपामुद्राव प्रिय शिष्य अकृतवण के सहयोग से नारी-जागृति-अभियान का विराट संचालन भी किया। अवशेष कार्यो में कल्कि अवतार होने पर उनका गुरुपद ग्रहण कर शस्त्रविद्या प्रदान करना शेष है।
परशुरामजी का उल्लेख बहुत से ग्रंथों में किया गया है - रामायण, महाभारत, भागवत पुराण, और कल्कि पुराण इत्यादि में। वे अहंकारी और धृष्ठ हैहय-क्षत्रियों का पृथ्वी से २१ बार संहार करने के लिए प्रसिद्ध हैं। वे धरती पर वदिक संस्कृति का प्रचार-प्रसार करना चाहते थे। कहा जाता है की भारत के अधिकांश भाग और ग्राम उन्हीं के द्वारा बनाए गए हैं। वे भार्गव गोत्र की सबसे आज्ञाकारी संतानों में से एक थे, जो सदैव अपने गुरुजनों और माता पिता की आज्ञा का पालन करते थे। वे सदा बड़ों का सम्मान करते थे और कभी भी उनकी अवहेलना नहीं किया करते थे। उनका भाव इस जीव सृष्टि को इसके प्राकृतिक सौंदर्य सहित जीवंत बनाए रखना था। वे चाहते थे की यह सारी सृष्टि पशु-पक्षियों, वृक्षों, फल-फूल औए समूचि प्रक्र्ति के लिए जीवंत रहे। उनका कहना था की राजा का धर्म वैदिक जीवन का प्रसार करना है नाकी अपनी प्रजा से आज्ञापालन करवाना। वे एक ब्राह्मण के रूप में जन्में थे लेकिन कर्म से एक क्षत्रिय थे। उन्हें भार्गव के नाम से भी जाना जाता है।
यह भी ज्ञात है कि परशुरामजिइ नें अधिकांश विद्याएं अपनी बाल्यावस्था में ही अपनी माता की शिक्षाओं से सीखीं थीं (वह शिक्षा जो ८ वर्ष से कम आयु वाले बालको को दी जाती है)। वह पशु-पक्षियों की भाषा समझते थे और उनसे बात कर सकते थे। यहाँ तक की कई खूंखार वनीय पशु भी उन्के स्पर्श मात्र से उनके मित्र बन जाते थे।
उन्होंने सैन्यशिक्षा के ब्राह्मणों को ही दी। लेकिन इसके कुछ अपवाद भी हैं जैसे भीष्म और कर्ण।
उनके जाने-माने शिष्य थे -
१. भीष्म
२. द्रोण, पाण्डवों और कौरवों के गुरु, अश्वत्थामा के पिता।
३. कर्णः कर्ण को यह नहीं पता था की वह जन्म से क्षत्रिय है, वह सदैव ही स्वयं को क्षूद्र ही समझता रहा लेकिन उसका सामर्थ्य छुपा ना रहा और जब परशुरामजिइ को इसका ज्ञान हुआ तो उन्होंने कर्ण को यह श्राप किया की उनका सिखाया हुआ सारा ज्ञान उसके तब किसी काम नहीं आएगा जब उसे उस ज्ञान की सर्वाधिक आवश्यकता होगी। इसलिए जब कुरुक्षेत्र के युद्ध में कर और अर्जुन आमने सामने होते है तब वह अर्जुन द्वारा मार दिया जाता है क्योंकि कर्ण को ब्रह्मास्त्र चलाने का ज्नान धान में नहीं रहा।
इतिहास
जन्म
पूर्वकाल में कन्नौज नामक नगर में गाधि नामक राजा राज्य करते थे। उनकी सत्यवती नाम की एक अत्यन्त रूपवती कन्या थी। राजा गाधि ने सत्यवती का विवाह भृगुनन्दन ऋषीक के साथ कर दिया। सत्यवती के विवाह के पश्चात् वहाँ भृगु जी ने आकर अपने पुत्रवधू को आशीर्वाद दिया और उससे वर माँगने के लिये कहा। इस पर सत्यवती ने श्वसुर को प्रसन्न देखकर उनसे अपनी माता के लिये एक पुत्र की याचना की। सत्यवती की याचना पर भृगु ऋषि ने उसे दो चरु पात्र देते हुये कहा कि जब तुम और तुम्हारी माता ऋतु स्नान कर चुकी हो तब तुम्हारी माँ पुत्र की इच्छा लेकर पीपल का आलिंगन करें और तुम उसी कामना को लेकर गूलर का आलिंगन करना। फिर मेरे द्वारा दिये गये इन चरुओं का सावधानी के साथ अलग अलग सेवन कर लेना। "इधर जब सत्यवती की माँ ने देखा कि भृगु जी ने अपने पुत्रवधू को उत्तम सन्तान होने का चरु दिया है तो अपने चरु को अपनी पुत्री के चरु के साथ बदल दिया। इस प्रकार सत्यवती ने अपनी माता वाले चरु का सेवन कर लिया। योगशक्ति से भृगु जी को इस बात का ज्ञान हो गया और वे अपनी पुत्रवधू के पास आकर बोले कि पुत्री! तुम्हारी माता ने तुम्हारे साथ छल करके तुम्हारे चरु का सेवन कर लिया है। इसलिये अब तुम्हारी सन्तान ब्राह्मण होते हुये भी क्षत्रिय जैसा आचरण करेगी और तुम्हारी माता की सन्तान क्षत्रिय होकर भी ब्राह्मण जैसा आचरण करेगा। इस पर सत्यवती ने भृगु जी से विनती की कि आप आशीर्वाद दें कि मेरा पुत्र ब्राह्मण का ही आचरण करे, भले ही मेरा पौत्र क्षत्रिय जैसा आचरण करे। भृगु जी ने प्रसन्न होकर उसकी विनती स्वीकार कर ली। "समय आने पर सत्यवती के गर्भ से जमदग्नि का जन्म हुआ। जमदग्नि अत्यन्त तेजस्वी थे। बड़े होने पर उनका विवाह प्रसेनजित की कन्या रेणुका से हुआ। रेणुका से उनके पाँच पुत्र हुये जिनके नाम थे रुक्मवान, सुखेण, वसु, विश्वानस और परशुराम।
मातृ-पितृ भक्त परशुराम
श्रीमद्भागवत में दृष्टांत है कि गंधर्वराज चित्ररथ को अप्सराओं के साथ विहार करता देख हवन हेतु गंगा-तट पर जल लेने गई माता रेणुका आसक्त हो गई। तब हवन-काल व्यतीत हो जाने से क्रुद्ध मुनि जमदग्निने पत्नी के आर्य मर्यादा विरोधी आचरण एवं मानसिक व्यभिचारवश पुत्रों को माता का वध करने की आज्ञा दी।
अन्य भाइयों द्वारा साहस न कर पाने पर पिता के तपोबल से प्रभावित परशुराम ने उनकी आज्ञानुसार माता का शिरोच्छेदन एवं समस्त भाइयों का वध कर डाला, और प्रसन्न जमदग्नि द्वारा वर मांगने का आग्रह किए जाने पर सभी के पुनर्जीवित होने एवं उनके द्वारा वध किए जाने संबंधी स्मृति नष्ट हो जाने का ही वर मांगा।
पिता जमदग्निका का मारा जाना और परशुराम का प्रतिशोध
सहस्त्रार्जुन से युद्धरत परशुराम।
कथानक है कि हैहय वंशाधिपति कार्त्तवीर्यअर्जुन (सहस्त्रार्जुन) ने घोर तप द्वारा भगवान दत्तात्रेय को प्रसन्न कर एक सहस्त्र भुजाएं तथा युद्ध में किसी से परास्त न होने का वर पाया था। संयोगवश वन में आखेट करते वह जमदग्निमुनि के आश्रम जा पहुंचा और देवराज इंद्र द्वारा उन्हें प्रदत्त कपिला कामधेनु की सहायता से हुए समस्त सैन्यदल के अद्भुत आतिथ्य सत्कार पर लोभवश जमदग्नि की अवज्ञा करते हुए कामधेनु को बलपूर्वक छीनकर ले गया।
कुपित परशुरामजी ने फरसे के प्रहार से उसकी समस्त भुजाएं काट डालीं व सिर को धड से पृथक कर दिया। तब सहस्त्रार्जुन के दस हजार पुत्रों ने प्रतिशोधवश परशुराम की अनुपस्थिति में ध्यानस्थ जमदग्निका वध कर डाला। रेणुका पति की चिताग्नि में प्रविष्ट हो सती हो गई। क्षुब्ध परशुरामजी ने प्रतिशोधवश महिष्मती नगरी पर अधिकार कर लिया, इसके बाद उन्होंने इस पृथ्वी को इक्कीस बार क्षत्रियों से रहित कर दिया और हैहयों के रुधिर से स्थलंतपंचक क्षेत्र में पांच सरोवर भर दिए और पिता का श्राद्ध सहस्त्रार्जुन के पुत्रों के रक्त से किया। अन्त में महर्षि ऋचीक ने प्रकट होकर परशुराम को ऐसा घोर कृत्य करने से रोक दिया।
तब उन्होंने अश्वमेघ महायज्ञ कर सप्तद्वीपयुक्त पृथ्वी महर्षि कश्यप को दान कर दी और इंद्र के समक्ष शस्त्र त्यागकर सागर द्वारा उच्छिष्ट भूभाग महेंद्र पर आश्रम बनाकर रहने लगे।
दंतकथाएँ
ब्रह्मावैवर्त पुराण में कथानक है कि कैलाश स्थित भगवान शंकर के अन्त:पुर में प्रवेश करते समय गणेशजी द्वारा रोके जाने पर बलपूर्वक प्रवेश का प्रयास किया। तब गणपति ने उन्हें स्तम्भित कर अपनी सूँड में लपेटकर समस्त लोकों में भ्रमण कराते हुए गोलोक में भगवान श्रीकृष्ण का दर्शन कराके भूतल पर पटक दिया। चेतनावस्था में आने पर कुपित परशुरामजी द्वारा किए गए फरसे के प्रहार से गणेशजी का एक दाँत टूट गया, जिससे वे एकदंत कहलाए।
एकदंत
परशुराम शीवजी को मिल्ने कैलश गये। गणेश ने परशुराम को रोक। परशुराम ने अपनि परशु से गणेश के दो दंत मेसे एक दंत काट डाला। तभिसे गणेश को एकदंत कहा जाता हे।
रामायण काल
श्रीराम और परशुराम (बाएँ)।
उन्होंने त्रेतायुग में रामावतार के समय शिवजी का धनुष भंग होने पर आकाश-मार्ग द्वारा मिथिलापुरी पहुंच कर प्रथम तो स्वयं को विश्व-विदित क्षत्रिय कुलद्रोही बताते हुए बहुत भाँति तिन्हआँख दिखाए और क्रोधान्ध हो 'सुनहु राम जेहिशिवधनुतोरा। सहसबाहुसम सो रिपु मोरा॥' तक कह डाला। फिर, वैष्णवी शक्ति का हरण होने पर संशय मिटते ही वैष्णव धनुष श्रीराम को सौंप दिया और क्षमा-याचना कर अनुचित बहुत 'कहेउअज्ञाता। क्षमहुक्षमामंदिरदोउ भ्राता॥' तपस्या के निमित्त वन-गमन कर गए - 'कह जय जय जय रघुकुलकेतू। भृगुपतिगये वनहिंतप हेतू॥' वाल्मीकी रामायण में दशरथनंदन श्रीराम ने जमदग्नि कुमार परशुराम का पूजन किया, और परशुराम ने श्रीरामचंद्रजी की परिक्रमा कर आश्रम की ओर प्रस्थान किया।
उन्होंने श्रीराम से उनके भक्तों का सतत सान्निध्य एवं चरणारविंदों के प्रति सुदृढ भक्ति की ही याचना की।
महाभारत काल
भीष्म द्वारा स्वीकार ना किये जाने के कारण अंबा प्रतिशोध वश सहायता माँगने के लिये परशुरामजी के पास आई। तब सहायता का आश्वासन देते हुए उन्होंने भीष्म को युद्ध के लिये ललकारा और उनके बीच २३ दिनों तक घमासान युद्ध चला| किंतु अपने पिता द्वारा इच्छा मृत्यु के वरदान स्वरुप परशुराम उन्हें हरा ना सके।
परशुराम अपने जीवनभर की कमाई ब्राह्मणों को दान कर रहे थे, तब द्रोणाचार्य उनके पास पहुँचे। किंतु दुर्भाग्यवश वे तब तक सबकुछ दान कर चुके थे। तब परशुराम ने दयाभाव से द्रोणचार्य से कोई भी अस्त्र-शस्त्र चुनने के लिये कहा| तब चतुर द्रोणाचर्य ने कहा की मैं आपके सभी अस्त्र-शस्त्र उनके मंत्रो समेत चाहता हूँ, जब भी उनकी आवश्यक्ता हो। परशुरामजी ने कहा ऐसा ही हो। इससे द्रोणाचार्य शस्त्र विद्या में निपुण हो गये।
परशुरामजी कर्ण के भी गुरु थे। उन्होने कर्ण को भी विभिन्न प्रकार कि अस्त्र शिक्षा दी और ब्र्ह्मास्त्र चलाना भी सीखाया। लेकिन कर्ण एक सुत पुत्र था और फीर भि ये जानते हुए भि के परशुरामजी सिर्फ ब्राह्मणों को अपनी विधा दान करते है कर्ण फरेब करके परशुरामजी से विधा लेने पहोच गया। परशुरामजी ने उसे ब्राह्मण समजकर उसे बहुतसारी विधा सिखाइ , लेकिन एक दिन जब परशुरामजी एक पेड के निचे कर्ण की गोदी मे सर रखके सो रहे थे , तब एक भौरा आकर कर्ण के पैर पर काट ने लगा , अपने गुरुजी कि निद मे कोइ अवरोध ना आये इसलिये वो भौरे को सेहता रहा, भौरा कर्ण के पैर को बुरी तरह काट रहा था , भौरे के काट ने के कारण कर्ण का खुन बहने लगा , वो खुन बहेता हुवा परशुरामजी के पैरो के पास पहुचा , परशुरामजी की नीन्द खुल गइ और वे इस खुन को तुरन्त परख गए इस घटना के कारण कर्ण जैसे महायोद्धा को अपनी अस्त्र विद्या का लाभ नहीं मिल पाया।
एक बार गुरु परशुराम कर्ण की एक जंघा पर सिर रखकर सो रहे थे। तभी एक बिच्छु कहीं से आया और कर्ण की जंघा पर चिपक गया और घाव बनाने लगा। किंतू गुरु का विश्राम भंग ना हो, इसलिये कर्ण बिच्छु डंक को सहते रहे, की अचानक परशुरामजी की निद्रा टुटी, और ये जानकर की एक सूद पुत्र में इतनी सहनशीलता नहीं हो सकती कि वो बिच्छु डंक को सहन कर ले, कर्ण के मिथ्याभाषण पर उसे ये श्राप दे दिया की जब उसे अपनी विद्या की सर्वाधिक आवश्यक्ता होगी, तब वह उसके काम नहीं आयेगी।
वर्षों बाद महाभारत के युद्ध में एक रात कर्ण ने अपने गुरु का स्मरण किया और उनसे उनके दिये श्राप को केवल एक दिन के लिये वापस लेने का आग्रह किया। किंतु धर्म की विजय के लिये गुरु परशुराम ने कर्ण को ये श्राप स्वीकार करने के लिये कहा, क्युंकि कर्ण अधर्म के प्रतीक दुर्योधन की ओर से युद्ध कर रहा था, और परिणाम स्वरुप अगले दिन के युद्ध में कर्ण को अर्जुन के हाथों वीरगति को प्राप्त होना पडा़।
विष्णु अवतार
भृगुश्रेष्ठ महर्षि जमदग्नि द्वारा संपन्न पुत्रेष्टि-यज्ञ से प्रसन्न देवराज इंद्र के वरदान स्वरूप पत्नी रेणुका के गर्भ से वैशाख शुक्ल तृतीया को विश्ववंद्य महाबाहु परशुरामजी का जन्म हुआ। वे भगवान विष्णु के आवेशावतार थे।
कल्कि पुराण
कल्कि पुराण के अनुसार परशुराम, भगवान विष्णु के दसवें अवतार कल्कि के गुरु होंगे और उन्हें युद्ध की शिक्षा देंगे। वे ही कल्कि को भगवान शिव की तपस्या करके उनके दिव्यास्त्र को प्रप्त करने के लिये कहेंगे।

परशुराम जी
परशुराम रामायण काल के मुनी थे। भृगुश्रेष्ठ महर्षि जमदग्नि द्वारा संपन्न पुत्रेष्टि-यज्ञ से प्रसन्न देवराज इंद्र के वरदान स्वरूप पत्नी रेणुका के गर्भ से वैशाख शुक्ल तृतीया को विश्ववंद्य महाबाहु परशुरामजी का जन्म हुआ। वे भगवान विष्णु के आवेशावतार थे। पितामह भृगु द्वारा संपन्न नामकरण-संस्कार के अनन्तर राम, किंतु जमदग्निका पुत्र होने के कारण जामदग्न्य और शिवजी द्वारा प्रदत्त परशु धारण किए रहने के कारण परशुराम कहलाए। आरंभिक शिक्षा महर्षि विश्वामित्र एवं ऋचीकके आश्रम में प्राप्त होने के साथ ही महर्षि ऋचीक से सारंग नामक दिव्य वैष्णव धनुष और ब्रह्मर्षि कश्यपजीसे विधिवत अविनाशी वैष्णव-मंत्र प्राप्त हुआ। तदनंतर कैलाश गिरिश्रृंगस्थित भगवान शंकर के आश्रम में विद्या प्राप्त कर विशिष्ट दिव्यास्त्र विद्युदभि नामक परशु प्राप्त किया। शिवजी से उन्हें श्रीकृष्ण का त्रैलोक्यविजय कवच, स्तवराज स्तोत्र एवं मंत्र कल्पतरूभी प्राप्त हुए। चक्रतीर्थ में किए कठिन तप से प्रसन्न हो भगवान विष्णु ने उन्हें त्रेता में रामावतार होने पर तेजोहरण के उपरांत कल्पान्त पर्यंत तपस्यारत भूलोक पर रहने का वर दिया। वे शस्त्रविद्या के महान गुरु थे। उन्होंने भीष्म, द्रोण व कर्ण को शस्त्रविद्या प्रदान की थी। उन्होंने एकादश छन्दयुक्त शिव पंचत्वारिंशनाम स्तोत्रम्भी लिखा। इच्छित फल-प्रदाता परशुराम गायत्री है-ॐ जामदग्न्याय्विद्महेमहावीराय्धीमहि,तन्नोपरशुराम: प्रचोदयात। वे पुरुषों के लिए आजीवन एक पत्नी-व्रत के पक्षधर थे। उन्होंने अत्रि-पत्नी अनसूया,अगस्त्य-पत्नी लोपामुद्राव प्रिय शिष्य अकृतवण के सहयोग से नारी-जागृति-अभियान का विराट संचालन भी किया। अवशेष कार्यो में कल्कि अवतार होने पर उनका गुरुपद ग्रहण कर शस्त्रविद्या प्रदान करना शेष है
सदस्यता लें
संदेश (Atom)